बुधवार, 16 अगस्त 2017

दिल दुखाना पड़ गया ।

            @ ग़ज़ल/दिल दुखाना पड़ गया ।@

     जिंदगी मे आपको  भी  आजमाना  पड़  गया ।
     बेबसी मे आपका भी दिल दुखाना  पड़  गया ।

     लग गये आने कहर बन वक़्त के वो ज़लज़ले ।
     दूरियां बढ़ती रही  तुमको  भुलाना  पड़  गया ।

     ग़म भरे लम्हों मे तन्हा  रुक  रहा है  रात  भर ।
     चाँदनी ढलती रही  दीपक जलाना  पड़  गया । 

     तुम भी रोये हो अग़र तो माफ़ कर  देना  मुझे ।
     आँसुओ को तो छिपाकर मुस्कराना पड़ गया ।

     रो रहा हूं, पढ़  रहा  हूं  , मै  तेरे  किरदार  को ।
     आँसुओं आज  फ़िर  से डूब जाना  पड़  गया ।

     खेल मत ये  दिल  कोई  टूटा खिलौना है  नही ।
     टूट जाएगा  ज़रा  ग़म  का निशाना  पड़  गया ।

     रह गयी रकमिश अधूरी प्यार की वो ख़्वाहिसें ।
     दोस्ती   की  चाह  मे  आहे  लुटाना  पड़  गया । 

                             Ram Kesh Mishra
                      Bhadaiyan, Sultanpur,U P

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...