लोग कहते हैं कि जिंदगी सवर जाती हैं ,
कोई मिल जायें तो जिँदगी गुजर जाती हैं
ऐ मेरे दोस्त कोई न मिले किसी से ,
वरना जीने की आरजू बिखर जाती हैं ,
***
उन्हें प्यार करो और एतराज न हो ,
उनका इंतज़ार करो एतराज न हो ,
ऐ दोस्त गम मिले तो मिले मुझको ,
वे खुशियों की बौछार करें एतराज न हो ,
***
हर सीने मे दिल धड़कने वाले हैं ,
हर चाहत मे लोग तडपने वाले है ,
अधूरी रह जाती हैं आरज़ू ऐ दोस्त ,
मिलकर भी लोग बिछड़ने वाले हैं ,
***