ग़ज़ल।ज़माने से मिला धोख़ा।
तुम्हारे साथ पल दो पल बिताने से मिला धोखा ।
जुनूने इश्क़ में दिल को लगाने से मिला धोख़ा ।।
लुटा दी हुश्न-ऐ-दौलत यकीं करके मुहब्बत पर ।
मग़र हर एक वादे को निभाने से मिला धोखा ।।
अग़र थी हुश्न की चाहत तो पहले ही बता देते ।
ख़िदमत-ऐ-पेश कर देते छिपाने से मिला धोख़ा ।।
मुझे मालूम न था कि यहा हर शख़्स है प्यासा ।
लगा हमदम,लुटेरा ,हर दिवाने से मिला धोख़ा ।।
फ़रेबी लोग है फ़ैले ये साहिल से समन्दर तक ।
बने नासूर ज़ख्मो को दिखाने से मिला धोख़ा ।।
तबाही हुस्न की होगी यक़ीनन प्यार कर देख़ो ।
कहा तक नाम लूँ "रकमिश"ज़माने से मिला धोख़ा ।।
©रकमिश सुल्तानपुरी