रविवार, 1 नवंबर 2015

यहा खुद की नही चलती ।ग़ज़ल ।

   ग़ज़ल.यहा खुद की नही चलती ।

करोगे क्या शिकायत कर तुम्हारी है नही गलती ।।
ग़मो का नाम दुनिया है यहा खुद की नही चलती । 

जो तेरे दोस्त सारे थे जिन्हें तुम छोड़ आये हो ।
मिलें उनको मनाना तुम उमर फिर से नही मिलती ।

किसी की आँख का आँशू कभी बनकर न बहना तुम  ।
जरा सा प्यार देने से ख़ुशी तेरी नही मरती ।।

न जाने कौन सी फिसरत मची है आज़माने की ।
इल्म दिल पर नही होता आह उनकी नही भरती ।।

करो तुम फक्र सुन लेकिन बचे दो चार दिन ही है । 
वक्त फिर से न आयेगा  उम्र भी तो नही बढ़ती ।।

कही मुरझा न जाये दिल तुम्हारे खौफ़ से साथी ।
बहारें रोज न आती कली दिल की नही खिलती ।।

यकीनन तुम भी पाये हो धोख़ा प्यार में रकमिश"
मग़र दिलफेक दुनिया में ख़ुशी सबको नही मिलती ।। 

                          ---R.K.MISHRA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...