सोमवार, 9 मार्च 2015

।।गजल।।गम से निकाह न कर।।

    ।।गजल।।गम से निकाह न कर।।

प्यार कर पर प्यार मे जिंदगी तबाह न कर ।।
कम से कम हर किसी पर सक की निगाह न कर ।। 


और भी तो है मायने इस जिंदगी के  दोस्त ।।
सिर्फ प्यार के ही लिये हर गुनाह न कर ।।2।। 


प्यार में रास्तो की कोई शरहद नही होती ।।
जिंदगी भर शाहिलो पर ही निबाह न कर ।।3।।


और भी रिश्ते है तेरे ही इंतजार में माहिल ।।
मायूस न कर इनको, गम में पनाह न कर।।4।।


यकी कर तुम्हे भी  जरूरत है जिंदगी में इनकी ।।
अभी भी वक्त है गम से निकाह न कर ।।5।।

                        ****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...