*नज़र*
कभी जिनको नजरों मे छिपा रखा था मैंने ,
वही गैरो के साथ मुस्कुराते नज़र आयें हैं ।।1।।
***
बड़ी मुद्दत थी उन्हें दिल मे बसाने की कब से,
नज़र मिली तो चेहरा छिपा बैठे थे ।।2।।
***
तखलीफ़ तो हुई उनकी बेहयाई से ,
उन्हें तो मौका मिला तन्हाई मिटा लेने का ।।3।।
***
बेकसूर थी नजरें जो उनकी चाह कर बैठी ,
कसूर तो दिल का हैं जो उन्हें अपना समझ बैठा ।। 4।।
***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें