ग़ज़ल।कहानी लिखेंगे ।
चलो आज कुछ तो तुफानी लिखेगे ।
दिलों की मुकम्मल कहानी लिखेंगें ।
वही दर्द -ए -ग़म वही मुस्कराना ।
जफ़ा कम नफ़ासत पुरानी लिखेगे ।
भुलाते गये जो बने बेजुबा थे ।
मिले याद मे बन रूहानी लिखेगे ।
बड़ी कोशिशों से मिला एक मौका ।
ढरे आँख से बूंद पानी लिखेगे ।
पढ़े ये ज़माना सुने ये फिजायें ।
वफा बावफ़ा तक ज़ुबानी लिखेंगे ।
मिला इश्क़ मे हौसला है सभी को ।
लुटी प्यार मे ए जवानी लिखेंगे । ।
©राम केश मिश्र
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें