रविवार, 23 अगस्त 2015

।।ग़ज़ल।।मुस्कराया न कर।।

      ।।गजल।।मुस्कराया न कर।।


अब रहने भी दे तू मुझे तड़पाया न कर ।
अपनी यादो के तूँफा से रुलाया न कर ।।

फ़िक्र तो कर मेरे दिल के हालात की अब
उन झूठी अदायें को अब दिखाया न कर।

मेरी दिल की चाहत का तुझे एहसास नही
तो मेरे स्वप्नों में आकर मुस्कुराया न कर ।

ख़त्म हो ही जायेगा तख़लीफो का दौर ।
अब मेरी मुहब्बत को तू आजमाया न कर

ऐ दोस्त तुम्हे हक है तेरी जिंदगी जीने का। 
मज़ाक मेरी जिंदगी का भी उड़ाया न कर।

                           ......R.K.M

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...