सोमवार, 10 अगस्त 2015

।।ग़ज़ल।।करीब से देखा तो है।।

  ।।गज़ल।।क़रीब से देखा तो है।।


आज तेरी आँखों में अज़ीब सा देखा तो है ।।
कभी न मिलने वाला नसीब सा देखा तो है।।

कोई बात नही मेरे हालात न समझे हो तुम ।।
मेरे दिल को तुमने गरीब सा देखा तो है ।।

लोग करते है बेवफाई दिल टूटने के बाद यहा ।।
किये न किये उस तरकीब से देखा तो है ।।

गज़ब के यार हो तुम भी मगर पथ्थर नही लगते ।।
तुम्हारी उन अदाओ को क़रीब से देखा तो है ।।

उत्तर पाया नही है अभी मेरा प्यार तेरी आँखों में ।।
तेरी चाहत को नजरो की जरीब से देखा तो है ।।
 

                              .......R.K.M

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...