बुधवार, 15 जुलाई 2015

।।गज़ल।।उदास है मौसम।।

       ।।गज़ल।।उदास है मौसम ।।

कल परसो से बड़ा ही खास है मौसम ।।
पर तू नही तो तेरे बिन उदास है मौसम ।।

तेरी याद आती है तो बरसात हो जाती ।। सच है मेरे गम की तरह बिंदास है मौसम ।।

इल्म तुमको हो न हो यकी मुझको हो गया है ।।
तेरे प्यार का नया एहसास है मौसम ।।

गम और तन्हा की रौनक अब यहा छाने लगी ।।
अब मुझे हो गया बिस्वास है मौसम ।।

कि तू नही आयेगी मिलने शाम ढलने तक ।।
अब दिन ब दिन हो रहा बकवास है मौसम ।।

                     .............R.K.M

मंगलवार, 14 जुलाई 2015

।।गजल।।नसीब से ज्यादा।।

      ।।गज़ल।।नसीब से ज्यादा ।।

दर्द कौन सहता है गरीब से ज्यादा ।।
मिलता किसे क्या है नसीब से ज्यादा ।।

कद्र करता हूँ तुम्हारे प्यार की अब भी ।।
ख्याल तेरा है हमे हर चीज से ज्यादा ।।

जब दिन ने किसी और को एहसास कर लिया ।।
तो अब कोसिस न करो तरकीब से ज्यादा ।।

जब किस्मतों ने ही हमारा रिश्ता नही जोड़ा ।।
तब क्यों पेश आते हो तमीज से ज्यादा ।।

बेवफा मत कहना मेरी मजबूरिओ की खातिर ।।
मेरी दोस्ती है बढ़कर किसी ताबीज़ से ज्यादा ।।

                      .............R.K.M

।।ग़ज़ल।।तबाह करके।।

        ।।ग़ज़ल।।तबाह करके।।

मैं खुद का गुनेहगार था मुहब्बत की चाह करके ।।
फिर चले गये तुम मेरा शहर तबाह करके ।।

तू जन्नत न थी पर जन्नत से कम न थी ।।
आखिर चले ही गये इक गम का आगाह करके ।।

जुर्म तेरा ही था मगर सज़ा मुझको मिली है ।।
तुम छुप से गये हो सबको गवाह करके ।।

उम्र भर की तन्हाई का फैसला तेरा ही था ।।
रहना पड़ेगा मुझे लम्हा लम्हा निबाह करके ।।

क्या कर दिये ये मेरे दोस्त मेरी वफाओ का ।।
हर सज़ा मुझको दी खुद ही गुनाह करके ।।

                    .............   R.K.M

सोमवार, 13 जुलाई 2015

।।ग़ज़ल।।वादा निभाता तो हूँ आता तो हूँ।।

।।गज़ल।।वादा निभाता तो हूँ आता तो हूँ ।।

तेरी याद की महफ़िल सजाता तो हूँ आता तो हूँ ।।
तेरे जाने के बाद भी बुलाता तो हू आता तो हूँ ।।

तू चली गयी अपनी बदनामिओ के डर से खुद ।।
अब अकेले ही वो गम उठाता तो हूँ आता तो हू ।।

तू बेवफा नही है बस मेरी किस्मत का फैसला है ।।
खुद की तन्हाई छिपाता तो हूं आता तो हूँ ।।

बहाना तक न बचा अब उन गलियो में टहलने के लिये ।।
पर तेरे ही गीत गुनगुनाता तो हूँ आता तो हू ।।

आउगा ताउम्र तेरा इन्तजार करने तेरे घर के करीब ।।
आज भी तेरा वादा निभाता तो हू आता तो हूँ ।।

                  ...............  R.K.M

बुधवार, 8 जुलाई 2015

।।सुबह से भटके थे।।

      ।।गज़ल सुबह से भटके थे ।।

तेरे इंतजार में सुबह से भटके थे ।।
अनजाने प्यार में सुबह से भटके थे ।।

बेवफावो से भी मैंने रास्ता पूछा किया ।
जब तेरे दीदार में सुबह से भटके थे ।।

खबर खुद की नही थी यकीनन साम से पहले ।।
पर तेरे एतबार में सुबह से भटके थे ।।

अनजानी रहो पर मिले थे  मुस्कुराते वे ।।
मुझे लगा की बेकार में सुबह से भटके थे ।।
                  
बेवफाओ सी हँसी आ गयी उनको अचानक ।।
मैं रह गया मझधार में कि सुबह से भटके थे ।।

                  R.K.M

।।गज़ल।।डरता तो हूँ।।

            ।।गज़ल।।डरता तो हूँ ।।

तेरी यादो में तड़पा सम्हलता तो हूँ ।।
मैं मुहब्बत तुमसे करता तो हूँ ।।

रौनके थी यकीनन तेरे पास रहने से  ।।
बुझते हुये दिये सा अब जलता तो हूँ ।।

दूर कर दिया हैं तुमने तो क्या हुआ ।।
दूर रहकर भी आहें भरता तो हूँ ।।

यकीं कर, न कर,फर्क कुछ भी नही ।।
तेरी निगाहो से आज भी डरता तो हूँ ।।

तेरी खुशियो की क़द्र ही करके क्या करू मैं।।
हर पल तेरे गम में दोस्त मरता तो हूँ ।। 

कब तक सामना करूँ तेरी यादो का ।।
खुद की बेगुनाही की कीमत भरता तो हूँ।। 

                        ................R.K.M

सोमवार, 29 जून 2015

।।गजल।।इंतजार में कोई ।।

     ।।गजल।। मजबूर है कोई ।।

तेरी खुशियो के लिये ही दूर है कोई ।।
ये दोस्त तेरी दोस्ती में मजबूर है कोई ।।

और भी वजह थी तुमसे दूर जाने की ।।
पर तेरी बेखुदी में मगरूर कोई है ।।

क़द्र करता हूँ तुम्हारी शौक की हमदम ।।
बस तुम्हारी गम में खुद चूर है कोई ।।

सबूत माग सकते हो तुम मेरी बेगुनाही का ।।
पर यकीनन तेरे प्यार में बेकसूर है कोई ।।

दर्द है या है तेरे इंतकाम का मंजर ।।
या तेरी बेवफाई का नया दस्तूर है कोई ।।

                        .........   R.K.M

रविवार, 28 जून 2015

।।गजल।।कह न पाया हूँ।।

     ।।गज़ल।।कह न पाया हू।।

तेरी यादो से हटकर मैं कभी भी रह न पाया हू।।
बड़ी तकलीफ है मुझको हकीकत कह न  पाया हूँ ।।

हर बार रुक गयी है लबो तक बात आकर के ।।
तेरी दूरिओ के गम कभी मैं सह न पाया हूँ ।।

न मौका था न मुद्दत थी न तेरी रहनुमायी थी।।
बनकर आँख का आँशु तेरे मैं ढह न पाया हूँ।।

न तुमने न कहा मुझसे न मैं भी हा समझ पाया ।।
दरिया पास था मेरे मगर मै बह न पाया हूँ ।। 

खुले है दिल के दरवाजे यकीनन आप के खातिर।।
क्योकि तुझे भूलने की कोई वजह न पाया हूँ ।।

       
                   R.K.M

शनिवार, 27 जून 2015

।।इंतजार मिला तेरा।।

        ।।ईंतजार मिला तेरा ।।

प्यार में एक गम भरा इंतजार मिला तेरा ।।
टूट गया दिल जब दीदार मिला तेरा ।।

बेवफाई की तो दहलीज पार  कर दी तुमने ।।
हर वक्त पर सिर्फ इनकार मिला तेरा ।।

फिर भी कोशिशो से दिल हार नही माना ।।
जान थी पर रूह ही बेजार मिला तेरा ।।

उस दिन आयी थी जब तुम गैर के शाये में ।।

तब ही हकीकत में निखार मिला तेरा ।।

बाकी मैंनेँ भी दुआएँ मांगी थी तेरे खुशियो की ।।
पर बद्दुआओ का असर हर बार मिला तेरा ।। 

                  R K M

शुक्रवार, 26 जून 2015

।।गज़ल।।आराम नही आया तो।।

   ।।गज़ल।।आराम नही आया तो।।


वर्षो बाद भी किसी का पैगाम नही आया तो।।
बड़ी तक़लीफ़ हुई मेरा नाम नही आया तो ।।

ख़ैर! कोई बात नही ये तो उनकी मर्जी है ।।
कोई खत मेरा भी बेनाम नही आया तो ।।

ये मेरी आँखों के आंशू अगर पानी थे ।।
फिर कैसे हो गया बदनाम नही आया तो ।।

निख़ालिश मिट गया मैं भी तुम्हारे प्यार के ख़ातिर ।।
तोड़ दी हर कस्मे इक शाम नही आया तो ।।

तेरी बेहयाई से तो कोई गिला न था मुझे ।।
पर तोड़ दिये दिल भी आराम नही आया तो ।। 

                     R.K.M

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...