शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

।।गजल।।इंतजार न था।।

          ।।गजल।।इंतजार न था।।

प्यार की शौक न थी गम का इंतजार न था ।।
हर किसी को देखा पर क़िसी  को प्यार न था ।। 1।।

हर शक्श दूरियों में था बेबसी का मारा ।।।
जबकि उसे तो खुद पर ही एतबार न था ।। 2।।

हर फूल खुशनुमा था बस उम्र भर ही यारो  ।।
फिर तो ख़ुशी का उनके कोई आशार न था।। 3।।

हर तरफ बेवफाई हर और बेरुखी थी ।।
हर दिल पड़ा था खाली कोई दिलदार न था ।।

लाख कोशिशे की पर हार कर मैं आया।। 
दिल एक ही था मेरा पर कोई तैयार न था ।।5।।

                      ××××

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नशा ए इश्क

ग़ज़ल   नशा ए इश्क अब छोड़ा न जाए ।  जमाने से मगर उलझा न जाए ।   बड़ी मासूम हैं उसकी अदाएं,   कि मुझसे और अब देखा न जाए ।   गरीबों ...